दूसरी सोमवारी पर निकली भव्य कलश यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मेराल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ मेराल। पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुड़ल टोला शिव मंदिर परिसर से नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब एवं पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

कलश यात्रा का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया राम सागर महतो, पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र बैठा, व्यवसायी वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता रुपु महतो, युवा समाजसेवी धनंजय चौधरी, उपमुखिया मो. अलिशेर अंसारी, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, विनेश कुमार मेहता सहित अन्य गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी में फीता काटकर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच झंडा एवं कलश भी वितरित किए गए।
इसके बाद हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कलश यात्रा मुख्य मार्ग से तड़वा बांध होते हुए शिव ढोढ़ा स्थित यूरिया नदी संगम पहुंची। संगम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद जयघोष करते हुए श्रद्धालु पुनः उसी मार्ग से मुड़ल टोला शिव मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
जलाभिषेक के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण धार्मिक जयघोष से गूंजता रहा।
समिति के संरक्षक धनंजय चौधरी एवं अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात 8:30 बजे से मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
कलश यात्रा का नेतृत्व वार्ड सदस्य विनोद चौधरी के साथ रामेश्वर चौधरी, सुदर्शन चौधरी, विजय चौधरी, कामेश्वर चौधरी, महेंद्र चौधरी, लालमोहन चौधरी एवं अर्जुन चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने किया।
कलश यात्रा में शुकुल चौधरी, रमेश चौधरी, राजकुमार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







