Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गडचिरोली: सर्पदंश से 3 छात्राओं की मौत, चौथी को हेलिकॉप्टर से नागपुर रेफर

10 Aug 2026, 10:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Screenshot 20260810 204236 Facebook

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

गडचिरोली जिले के धानोरा तालुका के जपतलाई स्थित अनुदानित आश्रमशाला में मध्यरात्री हुए सर्पदंश हादसे में 3 छात्राओं की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चौथी छात्रा को बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजा।

 

जानकारी के अनुसार देर रात एक विषैले सांप ने आश्रमशाला में सो रही 6 छात्राओं को काट लिया। इस घटना में  दीपिका लकडा 12 वर्ष, सुष्मिता मंडल 14 वर्ष और अनू कोरेटी 8 वर्ष  की मौत हो गई।

 

जबकि  दीपिका बिलकुरासाय मडावी 11 वर्ष, कविता किरंगे 12 वर्ष और समृद्धी नैताम 14 वर्ष को जिला सामान्य अस्पताल गडचिरोली में भर्ती कराया गया।

 

दीपिका मडावी की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत उच्च स्तरीय उपचार की सलाह दी। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तुरंत समन्वय कर हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की। एअरलिफ्ट कर दीपिका को नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं रुग्णालय में भर्ती किया गया है।

 

जिला प्रशासन ने नागपुर की मेडिकल टीम से भी संपर्क किया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में दीपिका का इलाज चल रहा है।

 

इस बीच सह पालकमंत्री आशीष जयस्वाल आज दोपहर गडचिरोली दौरे पर आए। वे जपतलाई आश्रमशाला का दौरा कर घटना की जानकारी लेकर पीड़ित परिवारों से मिलें।

 

इस दुखद घटना के बाद आश्रमशालाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Sep

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!