Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जपतलाई आश्रमशाला में सर्पदंश से 3 छात्राओं की मौत, 1 वेंटिलेटर पर पूर्व सांसद नेते ने अस्पताल और घटनास्थल का किया दौरा

11 Aug 2026, 10:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
FB IMG 1786419044529

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

गडचिरोली जिले के धानोरा तालुका से 8 किमी दूर स्थित जपतलाई की अनुदानित शासकीय आदिवासी आश्रमशाला के छात्रावास में हुई सर्पदंश की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। खाट न होने के कारण जमीन पर सो रही छात्राओं को मध्यरात्री में अत्यंत विषैले “मण्यार” सांप ने काट लिया। इस हादसे में 3 मासूम छात्राओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य का इलाज चल रहा है।

 

मध्यरात्री 1:30 बजे हुआ हादसा  

जानकारी के अनुसार 9 अगस्त की रात खाना खाने के बाद छात्राएं छात्रावास में जमीन पर सो रही थीं। रात करीब 1:30 बजे “दांडेकरेटा” यानी मण्यार सांप ने सो रही बच्चियों को काटा। चीख-पुकार के बाद रात 2 बजे घायल छात्राओं को धानोरा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।

FB IMG 1786419612052

विष के असर से उपचार के दौरान दीपिका एकनाथ लाकडा (12 वर्ष, जवेली, एटापल्ली, कक्षा 6) और सुश्मिता सरोजित मंडल (14 वर्ष, मॅडरी, एटापल्ली, कक्षा 8) की मौत हो गई।

 

इसके बाद अन्य छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें गडचिरोली जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में अंबू गजुराम कोरेटी (7 वर्ष, केहकावाई, धानोरा, कक्षा 2) ने भी दम तोड़ दिया।

  • FB IMG 1786419053033

इसके अलावा घटना के बाद उल्टी और घबराहट की शिकायत पर 14 अन्य छात्राओं को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें समृद्धी सुरेश नैताम (14 वर्ष) की हालत सबसे गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

 

पूर्व सांसद डॉ. अशोक नेते पहुंचे अस्पताल और घटनास्थल  

घटना की खबर मिलते ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद डॉ. अशोकजी नेते तुरंत गडचिरोली जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित बच्चियों और परिजनों से मुलाकात कर डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

 

इसके बाद उन्होंने धानोरा ग्रामीण अस्पताल, शवगृह और जपतलाई आश्रमशाला का निरीक्षण किया। मृतक छात्राओं के शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

डॉ. नेते ने बताया कि मुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. नेते ने कहा, “पीड़ित और मृत छात्राओं के परिवारों को शासन की ओर से अधिकतम आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मैं व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करूंगा।”

FB IMG 1786419591257

आश्रमशाला की अव्यवस्था पर नाराजगी  

डॉ. नेते ने आश्रमशाला में खाटों की व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “बच्चियों को जमीन पर सोना पड़ा, यह बेहद गंभीर लापरवाही है। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है, उन पर तुरंत कड़ी कार्रवाई हो। भविष्य में किसी भी आश्रमशाला में ऐसी घटना न दोहराई जाए, प्रशासन इसे सुनिश्चित करे।”

 

दौरे में मौजूद रहे नेता और अधिकारी  

इस दौरान गडचिरोली विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, आयुक्त आयुषी सिंह, उप आयुक्त राचलवार, भाजपा जिल्हा उपाध्यक्ष अरुण हरडे, जिला उप शल्यचिकित्सक उईके मैडम सहित कई भाजपा पदाधिकारी, शासकीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Sep

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!