Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, टोडालडी के खसरा 62 से 22.28 हैक्टेयर भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त, छोटे अतिक्रमण हटे, बड़े फार्म हाउस-रिसॉर्ट पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप

11 Aug 2026, 07:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, टोडालडी के खसरा 62 से 22.28 हैक्टेयर भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त,
छोटे अतिक्रमण हटे, बड़े फार्म हाउस-रिसॉर्ट पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप

जयपुर।राजस्थान हाईकोर्ट की फटकार के बाद आंधी तहसील प्रशासन ने मंगलवार को रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, टोडालडी के खसरा 62 से 22.28 हैक्टेयर भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त,छोटे अतिक्रमण हटे, बड़े फार्म हाउस-रिसॉर्ट पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप
जयपुर।रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटवाते प्रशासन

IMG 20260811 WA0073

आंधी तहसील कार्यालय के आदेश की पालना में आंधी तहसीलदार रविकुमार मीना के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम पुलिस जाप्ते के साथ राजस्व ग्राम टोडालडी के खसरा नंबर 62 रकबा 22.28 हैक्टेयर के मौके पर सुबह दस बजे पहुंची।कार्रवाई में गिरदावर रायसर, गिरदावर भावनी, बहलोद पटवारी दीनदयाल मीणा, माथासुला पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी पंकज यादव सहित पटवारी माथासूला, बहरोड़, रायसर, आंधी, बिरासना, थौलाई और डांगरवाडा की टीम मौजूद रही। ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों की सहायता से खसरा 62 से सभी प्रकार के कच्चे-पक्के अतिक्रमण और खड़ी फसल को नष्ट कर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के बाद खसरा 62 को अतिक्रमण मुक्त घोषित किया गया।
कार्रवाई के दौरान नदी के बहाव क्षेत्र में बोई गई फसल पर 3 जेसीबी और 15 ट्रैक्टर शाम पांच बजे तक चलाए गए। वहीं सड़क के पास बनी एक झोपड़ी को भी पीले पंजे से हटाया गया।
*ग्रामीणों का आरोप*
काश्त कर रहे ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ छोटे किसानों के अतिक्रमण हटा रहा है। जबकि जेडीए भूमि और बहाव क्षेत्र में बने प्रभावशाली लोगों के फार्म हाउस, रिसॉर्ट और सड़क निर्माण पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने पुराने राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार पूरे बहाव क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Chittorgarh20 Sep

वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!