Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग

12 Aug 2026, 12:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
Screenshot 20260811 173502 Photos2
छज्जा नंगला में देखा गया तेंदुआ।

KANTH (MORADABAD )। तहसील क्षेत्र के गांव छज्ज नगंला के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।

गांव निवासी संजीव चौधरी ने बताया कि उनका बेटा तनुष चौधरी रात के समय कार से घर लौट रहा था। जब वह गांव ढाकी की ओर से आने वाले मार्ग पर पहुंचा और गांव के ही प्रदीप कुमार के खेत में बने ट्यूवेल कक्ष के पास पहुंचा तो उसे ट्यूवेल की छत पर एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर तनुष ने कार रोक ली और कार के अंदर बैठे हुए ही उसका वीडियो बना लिया।

कुछ देर बाद तेंदुआ ट्यूवेल कक्ष की छत से नीचे कूदकर खेतों की ओर भाग गया। तेंदुआ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी के चलते उन्हें खेतों पर जाने में डर लग रहा है। उन्होंने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को भय से राहत मिल सके।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गांव छज्ज नगंला के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया है। गौरतलब है कि कांठ तहसील क्षेत्र के कई गांवों में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी सामने आ रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है और लोग खेतों में जाने से भी कतराने लगे हैं।

 

Repo: Pankaj Kumar, kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!