Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपरेशन गरुड़व्यूह में आर.के. पुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो 143 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद

12 Aug 2026, 03:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260812 WA0017

कोटा से श्याम सुंदर शर्मा की रिपोर्ट

कोटा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन गरुड़केउह’ के तहत कोटा शहर की आर.के. पुरम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 143 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी 27 वर्षीय आरोपी कृष्ण सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह आर.के. पुरम थाना पुलिस की दो सप्ताह में लगातार सातवीं बड़ी कार्रवाई हैपुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्विनी गौतम ने बताया कि विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर सुभाष मिश्रा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त चतुर्थ मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण तथा आर.के. पुरम थाना प्रभारी महेंद्र कुमार माली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रॉली बैग लेकर आ रहा था आरोप पुलिस के अनुसार 10 अगस्त 2026 को अपराध रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था और मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान शिवज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आगे, रावतभाटा रोड, रथकांकरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी बीच बोराबास-रावतभाटा रोड की ओर से एक व्यक्ति ट्रॉली बैग घसीटते हुए आता दिखाई दिया। पुलिस की नाकाबंदी देखकर संदिग्ध व्यक्ति घबरा गया और वापस मुड़कर तेज पैदल से चलने का प्रयास करने लगा। उसके संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे रोक लिया और पूछताछ के बाद तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 किलो 143 ग्राम शुद्ध वजन अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जपुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान थाना अनंतपुरा, कोटा शहर के बाबूलाल उनि को बताया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अनुसंधान जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तथा मुख्य सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पंजाब का रहने वाला है अनुकरणगिरफ्तार अनुकरण की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र जसपाल सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी गुरुनानक नगर, गोनियाना मंडी, पोस्ट गोनियाना मंडी, थाना ननियावाला, जिला भटिंडा, पंजाब के रूप में हुई है। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार माली, सहायक उप निरीक्षक रईश मोहम्मद, हेड कांस्टेबल लादूलाल, कांस्टेबल राहुल कुमार, नरेंद्र कुमार, कमल किशोर एवं बुधाराम शामिल रहे। विशेष भूमिका कांस्टेबल मोहितराज की रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन गरुड़व्यूह’ के तहत आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!