Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट मोड में रहे पुलिस, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

12 Aug 2026, 07:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

गढ़वा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के अनुसंधान व निष्पादन तथा स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।FB IMG 1786541235707एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। चोरी की घटनाओं की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा नियमित वाहन जांच अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। चिनिया और नगरऊंटारी थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

बैठक में एसपी ने न्यायिक हिरासत से हाल में बाहर आए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने, गुमशुदगी से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा केस डायरी में घटनाओं का स्पष्ट और तथ्यात्मक उल्लेख करने को कहा। मालखाना में रखे प्रदर्शों एवं एनडीपीएस से संबंधित वस्तुओं का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान

एसपी ने पशु तस्करी, नशाखोरी, बाल विवाह, डायन-बिसाही सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। इसके लिए स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने, एससी-एसटी एवं पॉक्सो मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन, वारंट-कुर्की का त्वरित निष्पादन तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने को कहा।

ड्रंक ड्राइविंग और साइबर अपराध पर विशेष नजर

एसपी ने ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर अपराध और एनडीपीएस से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पेट्रोलिंग की प्रभावी निगरानी, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा ई-साक्ष्य पोर्टल पर मामलों की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से करने को कहा।

एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शहीद कैलाश चंद यादव की 56वीं पुण्यतिथि पर गुड़ियानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुड़ियानी, 22 सितंबर 2026। गांव गुड़ियानी निवासी पूर्व सरपंच राव अमर सिंह यादव के सुपुत्र शहीद कैलाश च
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
Sagar22 Sep

गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!