नगर परिषद जैतवारा द्वारा निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*नगर परिषद जैतवारा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश*
जैतवारा। शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को नगर परिषद जैतवारा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेनू देवी रामलखन डोहर, उपाध्यक्ष श्री ब्रजेश पयासी, वार्ड पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पंजाब सिंह, उपयंत्री श्री सिद्धार्थ खरे, नगर परिषद के समस्त कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। भारत माता की जय एवं देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।
इस अवसर पर स्वच्छता अभियान नोडल अधिकारी श्री लवलेश शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी श्री शैलेंद्र सिंह सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर परिषद अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाने की अपील की।
“हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा—राष्ट्र सर्वोपरी
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खेल…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी। कसौधन वैश्य समाज द्वारा कश्यप जयंती का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कसौधन वैश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: / नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें - कलेक्टर श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता। सिंगरौली मध्यप्रदेश पुलिस एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | /इंदौर/ वंदे भारत LIVE TV NEWS/ इंदौर मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।