Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

12 Aug 2026, 10:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260812 1123236852
कांठ में तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू और अन्य भाजपा पदाधिकारी। 

KANTH (MORADABAD)। आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बुधवार को विधानसभा 25-कांठ के मंडल कांठ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में कांठ विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

IMG 20260812 1141573882
कांठ में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किसान सहकारी समिति मौहड़ी हजरतपुर से भारत माता के जयकारों और भारी उत्साह के बीच हुआ। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी के क्रेशर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

IMG 20260812 1139519022
तिरंगा यात्रा में शामिल महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्र।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशभर में जन आंदोलन का रूप ले चुका है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करे तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प ले।

IMG 20260812 1136231512
तिरंगा यात्रा में शामिल महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की छात्राएं।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला मंत्री/मंडल प्रभारी विक्रांत सिंह, पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुक्म सिंह, गन्ना समिति कांठ के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, जिला मंत्री लकी चौधरी, मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान, देवराज सिंह, रितिक विश्नोई, अमन ठाकुर, सत्यवान राजपूत, मुनीश चौहान, सूरज सिंह गुर्जर, प्रमोद चौहान, देवेंद्र चौहान, चंचल पाल, अमीचंद्र सैनी, नेपाल सिंह, बलवंत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, नीरज बिश्नोई, सीताराम, बरन सिंह, हरिओम सिंह, राजवीर सिंह, सर्वेश सिंह, मनीष चौहान, महेश गुप्ता, प्रमोद विश्नोई, सोमवीर सिंह, सचिन चौहान ‘बंटी’, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन सिंह सहित विद्यार्थी, क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260812 1136279302
तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगे झंडे लेकर चलते भाजपा कार्यकर्ता।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!