Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तहसील बार एसोसिएशन कांठ का वार्षिक चुनाव: गुरुवार को 144 अधिवक्ता करेंगे मतदान

12 Aug 2026, 11:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
file 0000000053308208847155174a00e287
तहसील बार एसोसिएशन कांठ के अध्यक्ष पद दावेदार। 

KANTH (MORADABAD)। तहसील बार एसोसिएशन कांठ की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव गुरुवार 13 अगस्त को एल्डर कमेटी/चुनाव समिति की देखरेख में कराया जाएगा। अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान की सभी तैयारियां चुनाव समिति द्वारा पूरी कर ली गई हैं।

बुधवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने मतदाता अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। चुनाव को लेकर तहसील परिसर में दिन भर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

इस बार तहसील बार एसोसिएशन कांठ के चुनाव में कुल 144 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा गुरुवार को मतदान और मतगणना के बाद की जाएगी।

अध्यक्ष पद के लिए चौधरी चरन सिंह ढाका और डॉ. विनीत नैन के बीच मुकाबला है। महासचिव पद के लिए शहजाद रफी, नाजिम सैफी, सुनील कुमार और कपिल कुमार चुनाव मैदान में हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद नौशाद और कपिल कुमार राणा के बीच सीधा मुकाबला होगा।

चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महावीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। उन्होंने सभी मतदाता अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माo सांसद श्री जगदंबिका पाल जी को सांसद रत्न पुरस्कार मिलने के उपरांत जनपद सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन दिनांक 13.9.2026 रविवार को
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti13 Sep

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज – फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत*

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज - फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक…

पूरी खबर पढ़ें →
तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल
Kanpur Nagar13 Sep

तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल

कानपुर में 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां
Chandauli13 Sep

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियांधर्मनगरी काशी की छवि…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्टीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हआ निस्तारण आपसी सलह-समझौते से विवादों का समाधान. पक्षकारों के चेहरों पर आर्ड खुशी
Hamirpur13 Sep

राष्टीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हआ निस्तारण आपसी सलह-समझौते से विवादों का समाधान. पक्षकारों के चेहरों पर आर्ड खुशी

सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर दिनांक : 12 सितम्बर, 2026 *राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!