Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में चौधरी चरन सिंह ढाका अध्यक्ष, शहजाद रफी खान महासचिव निर्वाचित

14 Aug 2026, 12:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
file 0000000094ec82088660b85d4d736abc3
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, महासचिव शहजाद रफी खान और कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद।

KANTH (MORADABAD)। तहसील बार एसोसिएशन कांठ की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव गुरुवार को एल्डर कमेटी/चुनाव समिति की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में चौधरी चरन सिंह ढाका ने अध्यक्ष पद, शहजाद रफी खान ने महासचिव पद और मोहम्मद नौशाद ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

IMG 20260814 WA0000
फूल मालाओं से लदे तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

तहसील परिसर स्थित बार सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। कुल 144 मतदाता अधिवक्ताओं में से 141 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता महावीर सिंह की मौजूदगी में मतदान संपन्न होने के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद के मतों की गिनती हुई। इसमें कपिल कुमार राणा को 58 और मोहम्मद नौशाद को 82 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त हुआ। इस तरह मोहम्मद नौशाद ने 24 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

IMG 20260814 WA0001
बार चुनाव में मतदान करते वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी सिंह बिश्नोई।

इसके बाद महासचिव पद की मतगणना हुई। शहजाद रफी खान को 49, सुनील कुमार को 20, कपिल कुमार यादव को 40 तथा मोहम्मद नाजिम सैफी को 31 मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त हुआ। शहजाद रफी खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को नौ मतों से पराजित कर महासचिव पद पर कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद की मतगणना में चौधरी चरन सिंह ढाका को 80 और पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनीत नैन को 60 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त हुआ। चौधरी चरन सिंह ढाका ने 20 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया।

IMG 20260814 WA0003
मतों की गणना करते चुनाव समिति पदाधिकारी।

चुनाव समिति ने कार्यकारिणी के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की भी घोषणा की। इनमें भूपेंद्र सिंह को सहसचिव प्रशासनिक, मोहम्मद सुहेल खान को सहसचिव पुस्तकालय, विनेश कुमार को सहसचिव प्रकाशन, शीशराम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जीनत परवीन, अतुल कुमार और परितोष भारती को कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा बृजेश कुमार, हिमांशु धीर, सुनील कुमार, अजहरउद्दीन और योगेंद्र सिंह को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

IMG 20260814 WA0002
तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के बाद मतों की गणना के दौरान मौजूद अधिवक्ता।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, महासचिव शहजाद रफी खान और कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। चुनाव समिति के अनुसार शुक्रवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!