विभाजन विभीषिका की स्मृति में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




*ब्रेकिंग न्यूज़- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज अपडेट मैगलगंज खीरी*
मैगलगंज-खीरी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा मैगलगंज स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ देशप्रेम का संदेश दिया।
तिरंगा रैली भारतीय इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर स्टेशन मोड़ होते हुए पुनः भारतीय इंटर कॉलेज तक निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय के साथ वरिष्ठ शिक्षक डॉ विवेक अग्निहोत्री,अमित यादव ,दीपक, रामेंद्र , मो शिराज , वीरपाल सिंह,विनय गुप्ता, विनोद सिंह सहित अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे। वहीं रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना मैगलगंज पुलिस का स्टाफ भी मौजूद रहा। पुलिस टीम में असलम दीवान, रजत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगण ने विद्यार्थियों को विभाजन विभीषिका के इतिहास और उससे जुड़ी घटनाओं की जानकारी देते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*सहाबा पावर हाउस की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, भीषण गर्मी में घंटों कटौती से लोग बेहाल* *एक माह में…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
भरतरी बाबा चतुर्थ यात्रा ग्राम देलाडी से भरतरी बाबा के लिए रवाना हुई
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना कुचामन जिले के मकराना शहर में बछ बारस के पावन अवसर पर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।