Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतन्त्रता दिवस

16 Aug 2026, 12:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260815 WA0050

IMG 20260815 WA0041 IMG 20260815 WA0042 IMG 20260815 WA0043 IMG 20260815 WA0044 IMG 20260815 WA0045 IMG 20260815 WA0049 IMG 20260815 WA0048 IMG 20260815 WA0047

डीडवाना-कुचामन  —- 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह शनिवार को सम्पूर्ण जिले में उत्साह,हर्षाेल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। 

डीडवाना स्थित राजकीय खेल स्टेडियम में आयोजित हुए जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित शहीदों को नमन किया।

जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान,जितेंद्र सिंह जोधा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे देश के महापुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष के साथ साथ सीमा पर हमारी रक्षा करने वाले सेना व सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस के जवानों के बलिदान को भी सदा स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने हर क्षेत्र में उन्नति के नए आयाम स्थापित किये है। देश- दुनिया में हमारी छवि निरंतर सशक्त हुई है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश ने विगत वर्षों में आर्थिक,राजनीतिक, सामरिक एवं रणनीतिक रूप से हर मोर्चे पर अमित छाप छोड़ी है, जो हम सबके के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में राजस्थान भी माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिबद्धता के साथ कदम बढ़ा रहा है। विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए ठोस निर्णय ले रहा है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर जोगेंद्र राठौड़ ने किया। मार्च पास्ट में पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, पुलिस बैंड एवं एनसीसी के कैडेट ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने माननीय राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों एवं वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 57 अधिकारियों,कार्मिकों, सामाजिक कार्यकर्ता,भामाशाह एवं लोक कलाकारों सहित खिलाडियों व विद्यार्थीयों को भी सम्मानित किया गया।

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन स्वाधीनता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर सामूहिक लोक नृत्य एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इससे पूर्व जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और सभी अधिकारियों व कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी की 57वीं एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में ‘सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह’ 24सितम्बर से प्रारंभ
Mahrajganj21 Sep

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी की 57वीं एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में ‘सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह’ 24सितम्बर से प्रारंभ

गोरखपुर। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!