प्रतियोगिता: ताइक्वांडो में कांठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 18 पदक जीते
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। बिजनौर में आयोजित 14वें जनपद स्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट में नगर कांठ की आकाश कोरियन ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीतकर कांठ का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 7 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में खुशी, ध्रुव कुमार, उन्नति माहेश्वरी, अक्षिता सिंह, ऋषिका शर्मा, अथर्व विष्णोई, प्रत्यक्ष चंदेल, पुलकित विष्णोई, मधुर त्यागी और अनस अहमद शामिल रहे। सभी ने अपने-अपने वर्ग में बेहतर तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।वहीं कामाक्षी माहेश्वरी, काव्या माहेश्वरी, जीविशा शर्मा, पोरस चौहान, राघव, मृत्युंजय सिंह और वंश सिंह ने रजत पदक हासिल किए। पूर्विक राज सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
एकेडमी के कोच हर्ष शर्मा और रितिका शर्मा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो बच्चों और युवाओं में आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और शारीरिक फिटनेस विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
खिलाड़ियों की सफलता से उनके परिजनों और साथी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने कोचों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोचों, अभिभावकों और नियमित अभ्यास को देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा आज राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨⚖️ 🔥 मस्जिद कमेटी ने दाखिल की याचिका, बिना कानूनी नोटिस ध्वस्तीकरण का आरोप — वर्शिप एक्ट के…
पूरी खबर पढ़ें →
₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी का मामला, फरार चल रहा बैंक मैनेजर अमित कुमार गिरफ्तार — करेंसी चेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 आज की बड़ी खबरें 🚨 🔥 रायबरेली में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब, महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
रानीपुर (मऊ): रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास रानीपुर-खुरहट मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 11 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।