कांठ: बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरी महिला की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। नगर के मोहल्ला फकीरगंज में बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कांठ नगर के मोहल्ला फकीरगंज निवासी 41 वर्षीय इंद्रेश देवी किसी काम से अपने घर की छत पर गई थीं। बताया गया कि छत पर पहले से ही बंदरों का झुंड मौजूद था। अचानक बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए इंद्रेश देवी भागने लगीं, इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन घायल महिला को वापस घर ले आए। घर पहुंचने के बाद गंभीर रूप से घायल इंद्रेश देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। तीनों बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, नगर और आसपास के क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ने से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भिटौली थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सीओ सदर ने दिए जरूरी निर्देश भिटौली/महराजगंज। 23 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
सिन्दुरिया पुलिस का एक्शन, शांति भंग के आरोप में 8 का चालान सिन्दुरिया/महराजगंज 23 सितंबर 2026 कानून-व्यवस्था और…
पूरी खबर पढ़ें →
कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का शिकंजा, तीन महिलाएं गिरफ्तार महराजगंज 23 सितंबर 2026 अवैध कच्ची शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के…
पूरी खबर पढ़ें →
*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।