11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए रेवाड़ी जिले के खिलाड़ियों के ट्रायल 23 अगस्त को
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए रेवाड़ी जिले के खिलाड़ियों के ट्रायल 23 अगस्त को
रेवाड़ी, 19 अगस्त। 11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 एवं 30 अगस्त 2026 को कर्ण स्टेडियम, करनाल में किया जाएगा। चैंपियनशिप के लिए रेवाड़ी जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
जिले के सभी लड़के एवं लड़कियों के लिए चयन ट्रायल 23 अगस्त 2026 को खेल मैदान, कारोली में सुबह 8 बजे आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 तथा अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से लानी होगी।
एथलेटिक्स एसोसिएशन रेवाड़ी के सचिव विशाल यादव एवं एथलेटिक्स कोच विकास पुनिया ने रेवाड़ी जिले के सभी इच्छुक एवं प्रतिभावान लड़के और लड़कियों से निर्धारित समय पर खेल मैदान, कारोली पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जालंधर, 21 सितंबर : पंजाब के पूर्व मंत्री चुनी लाल भगत की याद में एम.एस. फार्म बस्ती पीरदाद…
पूरी खबर पढ़ें →
महूदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर बहराइच, 19 सितम्बर 2026। क्रिसिल…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.30…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 21.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस कार्यालय,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…
पूरी खबर पढ़ें →
नन्हे मुन्हे बालक बालिकाओंने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा रुपईडीहा , बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।