अर्जुनपुरा-लाड़ीपुरा से 30वीं भर्तृहरि बाबा पदयात्रा रवाना,जय भर्तृहरि के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अर्जुनपुरा-लाड़ीपुरा से 30वीं भर्तृहरि बाबा पदयात्रा रवाना,जय भर्तृहरि के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

जयपुर।
जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के धौला उप तहसील क्षेत्र में सावन माह में आस्था का सैलाब देखने को मिला। रविवार को अर्जुनपुरा-लाड़ीपुरा क्षेत्र से भर्तृहरि बाबा के दर्शन के लिए 30वीं पदयात्रा श्रद्धालुओं का जत्था “जय भर्तृहरि बाबा” के जयकारों के साथ रवाना हुई।
ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने पदयात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सेवा समितियों द्वारा जगह-जगह जलपान, शरबत और फलाहार की व्यवस्था की गई।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं के चेहरे पर भक्ति और उत्साह साफ नजर आया। पदयात्री अलवर जिले के भर्तृहरि धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा की अगुवाई *गोमाराम सैनी, अर्जुन लाल यादव, राजू इंदौर, विजय शंकर शर्मा एवं हनुमान सहाय सैनी* ने की।
ग्रामीणों ने बताया कि हर साल सावन में अर्जुनपुरा-लाड़ीपुरा से भर्तृहरि बाबा के लिए पदयात्रा निकाली जाती है। मान्यता है कि यहां से पैदल जाकर बाबा के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रबंधन द्वारा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
*- महापौर की कुर्सी पर दो पर्चे-अब किसका प्लान पड़ेगा भारी?...* जोधपुर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।