Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: प्राचीन शिव मोहनी मंदिर के विकास कार्य का भूमि पूजन, 1.04 करोड़ रुपये होंगे खर्च

20 Aug 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

IMG 20260819 WA00822
मंदिर विकास कार्य एवं सौंदर्यकरण के लिए भूमि पूजन में मौजूद नगर में क्षेत्र के लोग।

KANTH (MORADABAD)। कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा स्थित प्राचीन शिव मोहनी मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का गुरुवार को विधिविधान से पूजा-अर्चना और भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त एवं कांठ के पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने आचार्य भावेश शर्मा के निर्देशन में पूजा-अर्चना और यज्ञ में आहुतियां देकर विकास कार्य की आधारशिला रखी।

आचार्य भावेश शर्मा ने भूमि पूजन के उद्देश्य और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यज्ञ के दौरान अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दीं। मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य पूरा होने के बाद मंदिर का स्वरूप और अधिक आकर्षक होगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी मंदिर के महंत संत स्वामी भजनानंद महाराज ने विकास कार्य शुरू कराने के प्रयास की सराहना करते हुए सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बताया गया कि मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पर्यटन विभाग की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए शासन ने 104.69 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है, जिसमें पहली किस्त के रूप में 78 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। इस अवसर पर सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, भाजपा जिला मंत्री विक्रांत चौधरी, मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय विश्नोई, महेशचंद्र गुप्ता, प्रमोद विश्नोई, एडवोकेट दीपक विश्नोई, भाजपा नेता सूरज सिंह गुर्जर, विनोद नंबरदार, मुनीराज सिंह, संजय विश्नोई, सत्यवान राजपूत, प्रमोद चौहान सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने बुधवार को थाना भिटौली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिये आवश्यक निर्देश
कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिन्दुरिया पुलिस ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए 8 लोगों का शांति भंग की धाराओं में किया चालान
Mahrajganj23 Sep

कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिन्दुरिया पुलिस ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए 8 लोगों का शांति भंग की धाराओं में किया चालान

सिन्दुरिया पुलिस का एक्शन, शांति भंग के आरोप में 8 का चालान सिन्दुरिया/महराजगंज 23 सितंबर 2026 कानून-व्यवस्था और…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई
Mahrajganj23 Sep

अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का शिकंजा, तीन महिलाएं गिरफ्तार महराजगंज 23 सितंबर 2026 अवैध कच्ची शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के किया यह बड़ा काम। जनपद के इतिहास में ऑर्थो सर्जरी का यह पहला मामला।
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील
Bahraich23 Sep

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील

*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित
Ghazipur23 Sep

गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित

गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!