महाराष्ट्र राज्य में ऑटोरिक्शा, टैक्सी चालकों के लिए अब से मराठी भाषा बोलना जरूरी कर दिया गया है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, 20 अगस्त 2026 ।।
नागपुर/ महाराष्ट्र—:: प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य में सभी ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा बोलना,समझना अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक जी ने यह घोषणा की है कि इस नियम पर 20 अगस्त 2026 से सख्ती के साथ पालन करना होगा, उन्होनें कहा कि
जिन ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों को व्यावहारिक मराठी नहीं आती है, उनके लिए पहले एक महिनें का नोटिस दिया जायेगा और इस दौरान मराठी भाषा नहीं सीखने पर उनका बैज तीन महिने के लिए निलंबित किया जा सकता है, इसके बाद भी यदि किसी के मराठी भाषा सीखने से मना करने पर उनका बैज और लायसेंस दोनों ही रद्द कर दिया जायेगा। मालूम हो कि महाराष्ट्र राज्य में पिछले 105 दिनों से “हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी भाषा अभियान” नामक अभियान चलाया जा रहा था,कोंकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ के द्वारा चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत करीब 1 लाख 65हजार 600 गैर मराठी भाषी ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों ने इस अभियान में भाग लिया, जिसमें महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और मंत्री उदय सामंत जी की उपस्थिति में अभियान मे शामिल हुए सभी चालकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
आनलाईन कैब ऑटोरिक्शा और बाइक सेवा प्रदाता रैपिडो ने भी महाराष्ट्र राज्य में अपने कैप्टन्स चालकों को मराठी भाषा सिखाने के लिए तीन यूट्यूब चैनल आरंभ किए हैं, इसकी जानकारी देते हुए कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स्) ने कहा है कि जैसे जैसे ही महाराष्ट्र चालकों को मराठी भाषा की जानकारी पर जोर लगा रहा है हम भी चाहते थे कि हमारे कैप्टन चालक भी जरूरत के हिसाब से इसे सीखें और इसमे ढलने में मदद पाएं। इसमे अलग अलग कैटेगरी के लिए अलग चैनल भी उपलब्ध हैं-: कैब कैप्टन-” रैपिडो कैब दोस्त मुंबई ” यूट्यूब चैनल, बाइक कैप्टन- बाइक दोस्त मुंबई” यूट्यूब चैनल, ऑटो कैप्टन- ” रैपिडो मुंबई” यूट्यूब चैनल ।।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी (थाना विजय राघव गढ़ ) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…
पूरी खबर पढ़ें →
*सतना (मध्य प्रदेश)* के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुई एक घटना के…
पूरी खबर पढ़ें →
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
*विकास भवन में लगी सेवा संकल्प अभियान की विशाल प्रदर्शनी* फिरोजाबाद। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।