Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कक्षा 10 में फेल हुए, फिर भी बने कंपनी के CEO; वी.के. जेटली ने विद्यार्थियों को बताए सफलता के चार ‘डी’

20 Aug 2026, 07:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260818 WA0053

कोटा। करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के विश्वविद्यालयी जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने के उद्देश्य से ‘दीक्षारंभ-2026’ नवागंतुक अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करेजियस कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक निदेशक तथा डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी.के. जेटली ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। सफलता के लिए लक्ष्य, दिशा, समर्पण और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

IMG 20260818 WA0052

असफलता से घबराएं नहीं, खुद की ‘वैल्यू’ पर करें काम

वी.के. जेटली ने अपने करीब पांच दशक के पेशेवर जीवन के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं, लेकिन असफलता से घबराकर रुक जाना सबसे बड़ी भूल है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में असफल होने के बावजूद उन्होंने निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर डीसीएम कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तक का सफर तय किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के चार ‘डी’—डिजायर (Desire), डायरेक्शन (Direction), डेडीकेशन (Dedication) और डिसिप्लिन (Discipline)—को जीवन में उतारने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन चारों के बिना बड़ी डिग्री हासिल करने के बावजूद व्यक्ति अपनी वास्तविक क्षमता का उपयोग नहीं कर पाएगा।

खरगोश-कछुए की कहानी का दिया नया संदर्भ

जेटली ने विद्यार्थियों को टीमवर्क का महत्व समझाते हुए खरगोश और कछुए की पारंपरिक कहानी को नए संदर्भ में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यदि दोनों अपनी-अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे की मदद करें तो मंजिल तक पहुंचना अधिक आसान हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सहयोग, विश्वास और टीम भावना को अपनाने का आह्वान किया। उनके अनुसार, आज के प्रतिस्पर्धी दौर में व्यक्तिगत प्रतिभा के साथ टीम के रूप में काम करने की क्षमता भी सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है।

‘प्रवेश नई कहानी लिखने का अवसर’

विश्वविद्यालय के चांसलर प्रमोद माहेश्वरी ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल डिग्री हासिल करने की शुरुआत नहीं, बल्कि जीवन की नई कहानी लिखने का अवसर है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्टता रखनी चाहिए। मंजिल स्पष्ट होगी तो उसे हासिल करने की दिशा में प्रयास भी प्रभावी होंगे।

वाइस चांसलर प्रो. डॉ. मयंक सक्सेना ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, उत्सुकता, अनुशासन और आत्मसम्मान जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और दृष्टिकोण का विकास करना भी है।

कैंपस, स्मार्ट क्लासरूम और लैब्स से कराया परिचित

कार्यक्रम के दौरान नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के कैंपस, स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं और स्टार्टअप सुविधाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना और गणेश स्तुति प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन भाविका गुप्ता ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!