Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दंताला मीणा में छात्रावास भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख की राशि स्वीकृत, ग्रामीणों ने किया जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा का स्वागत

20 Aug 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
जयपुर जिले के दंताला मीणा में छात्रावास भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख की राशि स्वीकृत, ग्रामीणों ने किया जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा का स्वागत
जयपुर।दंताला मीणा में छात्रावास भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख की राशि स्वीकृत पर ग्रामीणों जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा का स्वागत

IMG 20260819 WA00601दंताला मीणा में छात्रावास भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख की राशि स्वीकृत, ग्रामीणों ने किया जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा का स्वागत

 

जयपुर। राज्य सरकार के जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम छात्रावास दंताला मीणा के नवीन भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर बुधवार को दंताला मीणा के सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक महेंद्र पाल मीणा का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।ग्रामीणों ने बताया कि आश्रम छात्रावास गांव की पहचान से जुड़ा हुआ है। छात्रावास भवन का निर्माण वर्ष 1980 में हुआ था और लंबे समय से भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। ग्रामीणों के अनुसार छात्रावास अधीक्षक मोहन मंगलम ने विधायक महेंद्र पाल मीणा को छात्रावास भवन की जर्जर स्थिति एवं नवीन भवन की आवश्यकता से अवगत कराया था।

विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से संपर्क कर नवीन छात्रावास भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

विधायक महेंद्र पाल मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे आगे भी निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने छात्रावास अधीक्षक मोहन मंगलम का भी माला पहनाकर स्वागत किया और छात्रावास भवन के निर्माण के लिए उनके सकारात्मक सहयोग एवं प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मातादीन मीणा, मालीराम शर्मा, बाबूलाल गुनावत, रामस्वरूप मीणा, बाबूलाल मीणा, रिंकू मीणा, अर्जुन खोड़ा, सीताराम मीणा, रामू मीणा सहित अन्य ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Chittorgarh20 Sep

वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!