बिजनौर के नए एसपी होंगे कृष्ण कुमार बिश्नोई, अभिषेक झा का गोंडा तबादला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बिजनौर। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक झा का तबादला गोंडा कर दिया है। उनके स्थान पर संभल जिले के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई को बिजनौर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। संभल में करीब 23 महीने के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में कार्रवाई की। उनके कार्यकाल में 100 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े अंतरराज्यीय फर्जी बीमा घोटाले का पर्दाफाश किया गया। इसके अलावा बच्चा तस्करी गिरोह पर भी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी वे चर्चा में रहे।
अब कृष्ण कुमार बिश्नोई के सामने बिजनौर की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की चुनौती होगी।
अभिषेक झा का दो साल से अधिक समय बाद तबादला
एसपी अभिषेक झा ने 14 जुलाई 2024 को बिजनौर के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इससे एक दिन पहले, 13 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार ने उनका शामली से बिजनौर तबादला किया था।
अभिषेक झा ने बिजनौर में दो साल से अधिक समय तक जिम्मेदारी संभाली। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कई बड़े मामलों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई। वे रिजर्व नैचर के अधिकारी माने जाते हैं और अपने कार्यकाल में नतीजों पर विशेष जोर देते रहे।
अब गोंडा में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्हें भेजा गया है। वहीं, बिजनौर में नए एसपी के रूप में कृष्ण कुमार बिश्नोई के सामने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में शनिवार शाम तमसा नदी में डूबने से 40 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।