कांठ के पहलवानों ने मंडल स्तरीय कुश्ती में लहराया परचम, तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में शुक्रवार को हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में मंडल स्तरीय माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर जनपदों के पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्री गुरु हनुमान अखाड़ा कांठ के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।
अखाड़े के पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन कर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए। अखाड़े के संचालक अनुज बिश्नोई ने बताया कि 60 किलोग्राम भार वर्ग में नकुल चौहान, 65 किलोग्राम में अभिजीत बिश्नोई तथा 77 किलोग्राम भार वर्ग में कुश बिश्नोई ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते।
वहीं 48 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षित पवार तथा 60 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु पाल ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस तरह श्री गुरु हनुमान अखाड़ा कांठ के पहलवानों ने प्रतियोगिता में कुल तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर अखाड़े और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीनों स्वर्ण पदक विजेता पहलवान अब अगले चरण में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
21 सितंबर 2026 से गोरखपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता में नकुल चौहान, अभिजीत बिश्नोई और कुश बिश्नोई मुरादाबाद मंडल की ओर से मैदान में उतरेंगे। अखाड़े के संचालक अनुज बिश्नोई ने पहलवानों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का शिकंजा, तीन महिलाएं गिरफ्तार महराजगंज 23 सितंबर 2026 अवैध कच्ची शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के…
पूरी खबर पढ़ें →
*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/ विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशू शेखर झा…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।