कांठ में गुरु रविदास जी के जयकारों की रही गूंज, पांच गांवों में निकली कलश वंदन यात्रा


KANTH (MORADABAD)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में शुक्रवार को कांठ विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन महमूदपुर माफी स्थित रविदास मंदिर पर हुआ। यात्रा में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल का कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने संत रविदास जी के जीवन, सामाजिक दर्शन एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज से ऊंच-नीच, जात-पात और भेदभाव समाप्त कर सामाजिक समरसता, भ्रातृत्व एवं समानता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुटता और मानवता का मार्ग दिखाती हैं।

विशिष्ट अतिथि कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने संत रविदास जी के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा करते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त, संगठित और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक सुमित दिवाकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा शुक्रवार को क्षेत्र के गांव सलेमपुर, सिकंदराबाद, अकबरपुर चैदरी और नयागांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा निकाली। यात्राओं में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संत रविदास जी के बताए सामाजिक समरसता एवं समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नवीन चौधरी, हरज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला मंत्री विक्रांत सिंह, अरुण पंडित, लकी चौधरी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष देवराज जाटव, कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, जिला पंचायत सदस्य विनोद सैनी, सूरज गुर्जर, जिला मीडिया सह प्रभारी सत्यवान सिंह, मनीष चौहान, रविकांत, रविंद्र, गौरव बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







