कुंदरकी के भीकनपुर गांव में छह घरों में चोरीः थाने के निकटवर्ती गांव में हुई चोरियों से ग्रामीणों में दहशत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कुंदरकी के भीकनपुर गांव में छह घरों में चोरीः थाने के निकटवर्ती गांव में हुई चोरियों से ग्रामीणों में दहशत.
वंदे भारत / नूर पत्रकार
कुंदरकी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती भीकनपुर कुलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने घरों में नकब लगाने और ताले तोड़ने के साथ नकदी, कपड़े, घरेलू सामान, ट्रैक्टर की बैटरियां और लोहे का हिच चोरी कर लिया। एक ही रात में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
नसरीन पत्नी हासम ने बताया कि चोर उनके घर से तीन हजार रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह उनका संदूक तालाब किनारे पड़ा मिला। नाजिम पुत्र शफीक के घर में चोरों ने तीन स्थानों पर नकब लगाने का प्रयास किया। दीवार काटकर बदमाश करीब दस हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर का लोहे का हिच ले गए।
वारिस पुत्र अफसर के घर से करीब 3500 रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी हुआ। वहीं उनके भाई आरिफ के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। अख्तर पुत्र नन्हे और हसनैन पुत्र फरजंद के घर व गैरेज से ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ली गईं। विपिन पुत्र ओमप्रकाश के घर में भी चोरी होने की सूचना है।
घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पांच पीड़ितों ने कुंदरकी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुंदरकी पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का शिकंजा, तीन महिलाएं गिरफ्तार महराजगंज 23 सितंबर 2026 अवैध कच्ची शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के…
पूरी खबर पढ़ें →
*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/ विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशू शेखर झा…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।