Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखे कांठ क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे

22 Aug 2026, 11:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
file 00000000289c8211986aa11f8c6d6da52
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।

KANTH (MORADABAD)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में कांठ निवासी भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, बिश्नोई पर्यावरण समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, डॉ. रोचना बिश्नोई तथा प्रो. रश्मि बिश्नोई शामिल रहे।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुरादाबाद संजय ढाका ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास, धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। प्रतिनिधिमंडल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रणेता संत गुरु जम्भेश्वर भगवान के नाम पर गुरु जम्भेश्वर कॉरिडोर के निर्माण की ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का बिश्नोई समाज एवं पर्यावरण प्रेमियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

एमएलसी सलिल बिश्नोई एवं राजन बिश्नोई ने कहा कि गुरु जम्भेश्वर कॉरिडोर का निर्माण केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और प्रकृति के प्रति सनातन संस्कृति के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।  प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा कांठ स्थित ऐतिहासिक शिव मोनी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही ग्राम मुख्तयारपुर नवादा स्थित ऐतिहासिक प्राचीन झाड़ वाले मंदिर नागराज के विकास एवं जीर्णोद्धार के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत कर आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया।

इसके अलावा कांठ के अकबरपुर चैदरी में वर्ष 2014 के लाउडस्पीकर प्रकरण से संबंधित दर्ज मुकदमों को वापस लेने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री से किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा कांठ के सर्वांगीण विकास तथा धार्मिक स्थलों एवं जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखे गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई
Mahrajganj23 Sep

अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का शिकंजा, तीन महिलाएं गिरफ्तार महराजगंज 23 सितंबर 2026 अवैध कच्ची शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के किया यह बड़ा काम। जनपद के इतिहास में ऑर्थो सर्जरी का यह पहला मामला।
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील
Bahraich23 Sep

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील

*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित
Ghazipur23 Sep

गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित

गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध विधायक धनघटा एवं विधायक मेहदावल की उपस्थिति में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं सी०आर०सी० गोरखपुर के द्वारा पर्पल फेयर का आयोजन
आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण
Ghazipur23 Sep

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण

गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!