Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ में कांवड़ियों की सेवा में जुटे तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता

25 Aug 2026, 10:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260822 WA0014 1
कांठ में कांवड़ियों को शिविर में फल बांटती उपजिलाधिकारी।

KANTH (MORADABAD)। शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा और सत्कार के लिए शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन की ओर से कांठ नगर में भंडारा एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी और तहसीलदार राजकुमार सिंह की मौजूदगी में किया गया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कर भंडारा शिविर का शुभारंभ कराया। इस दौरान अधिवक्ताओं और अधिकारियों ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा की। कांवड़ियों को भोजन, जलपान, फल और प्रसाद वितरित किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा शिविर में धर्मलाभ प्राप्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि सावन माह में कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और इसी भावना के साथ शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, महासचिव शहजाद रफी खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, शीशराम सिंह, जीनत परवीन, अतुल कुमार, डॉ. विनीत नैन, प्रदीप कुमार, करतार सिंह, प्रेम सिंह, प्रमोद शर्मा, दीपक बिश्नोई, दीप सिंह बिश्नोई, महावीर सिंह, कपिल कुमार, कोमल सिंह, सीपी सिंह, साजिद वारसी, सुनील कुमार, संजीव कुमार विश्नोई, चरन सिंह, अजब सिंह, बृजपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न
Kheri22 Sep

382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता उत्साह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!