राजा पहाड़ी पर बिना टैक्स संचालित झूला सील, नगर पंचायत ने अपनाया सख्त रुख
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर। नगर पंचायत प्रशासन ने श्री बंशीधर नगर स्थित प्रसिद्ध राजा पहाड़ी परिसर में बिना आवश्यक टैक्स, एनओसी और अनुमति के संचालित किए जा रहे झूले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने रविवार को झूले को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि झूला संचालक को नियमानुसार आवश्यक टैक्स जमा कर एनओसी एवं संचालन की अनुमति लेने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। प्रशासन की ओर से करीब 20 से 25 दिनों का समय दिए जाने के साथ कई बार नोटिस भी भेजा गया, लेकिन संचालक द्वारा निर्धारित औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं और नगर पंचायत का टैक्स भी जमा नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि झूला परिसर में लगातार गंदगी फैलाए जाने की शिकायतें भी प्रशासन को मिल रही थीं। इन सभी बिंदुओं को देखते हुए झूले को सील करने की कार्रवाई की गई है।
कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बकाया शुल्क और निर्धारित पेनाल्टी जमा करने के बाद ही झूले की सील हटाने पर विचार किया जाएगा। यदि संचालक द्वारा नगर पंचायत के निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो झूले से संबंधित सामान जब्त करने के साथ संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार, जेई समेत नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
पलवल/भूप सिंह रिपोर्टर वंदे भारत नमो क्रिकेट लीग 2026 पलवल के आयोजन के दौरान हरियाणा के खेल मंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
नमो क्रिकेट लीग जो कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनम दिवस पर समर्पित है इस लीग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।