मुरादाबाद : सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; चालक हिरासत में
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



मुरादाबाद : सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; चालक हिरासत में
वंदे भारत नूर पत्रकार
Moradabad : थाना मैनाठेर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मैनाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ट्रक चालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान समेत हादसे से जुड़ी अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुटी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।