सावन माह में मांस बिक्री की सूचना पर अखंड हिंदू वाहिनी ने कराई विधिक कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



शाहजहांपुर। पवित्र सावन माह के दौरान मांस/मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर अखंड हिंदू वाहिनी शाहजहांपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। टीम ने मौके पर मौजूद तथ्यों से पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
अखंड हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष मा० विमल मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। संगठन की ओर से प्रशासन से मांग की गई कि सावन माह के दौरान धार्मिक भावनाओं और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाध्यक्ष मा० विमल मिश्रा ने कहा कि अखंड हिंदू वाहिनी समाजहित, धार्मिक आस्था और जनभावनाओं से जुड़े विषयों पर सदैव कानून के दायरे में रहकर प्रशासन का सहयोग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी भी प्रकार का विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करना है।
जारीकर्ता:
अखंड हिंदू वाहिनी, शाहजहांपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।