कांठ: सड़क किनारे मृत मिला एक वर्षीय मादा तेंदुआ, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। मुरादाबाद-बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर तहसील कांठ क्षेत्र के गांव रजपुरा और मथाना के बीच गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से होने की आशंका जताई जा रही है।
गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने रजपुरा और मथाना गांव के बीच सड़क किनारे तेंदुए को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जांच-पड़ताल की। इसके बाद टीम तेंदुए के शव को अपने साथ ले गई। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृत तेंदुआ मादा था और उसकी उम्र करीब एक वर्ष बताई गई है। उसकी मौत किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका है।
— कांठ क्षेत्र में लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए, दहशत में ग्रामीण
कांठ तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुओं की लगातार मौजूदगी सामने आ रही है। वन विभाग द्वारा अभियान चलाकर कई तेंदुओं को पकड़ा भी जा चुका है। इससे पहले कांठ क्षेत्र के गांव नसीरपुर के जंगल में भी एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। लगातार तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए क्षेत्र में चार स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद आए दिन तेंदुओं के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।