मुरादाबाद – मैनाठेर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



*मुरादाबाद – मैनाठेर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य*
वंदे भारत / नूर पत्रकार
*मैनाठेर।* थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंगरपुर निवासी इबले हसन ने थाना प्रभारी मैनाठेर को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री हुमा (26) की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व ग्राम तहरपुर निवासी फाजिल पुत्र साजिद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति फाजिल, ससुर साजिद , सास रेहाना, देवर जीलानी, सहित ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।
*27 अगस्त की रात की वारदात*
तहरीर के अनुसार दिनांक 27 अगस्त 2026 की रात आरोपियों ने एक राय होकर हुमा को कमरे में बंद कर दिया और दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि बाद में उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया, ताकि घटना आत्महत्या प्रतीत हो। मृतका के शरीर पर जगह-जगह मारपीट के गंभीर निशान बताए जा रहे हैं। उसके तीन छोटे बच्चे भी हैं।
*सुबह पुलिस से मिली सूचना, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम*
मृतका के पिता के अनुसार घटना की सूचना उन्हें 28 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 6 बजे पुलिस के माध्यम से मिली। सूचना पर जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी घर से फरार हो चुके थे।
सूचना मिलते ही थाना मैनाठेर पुलिस के साथ-साथ *फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची।* टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
थाना प्रभारी मैनाठेर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’ के जरिए जनसंवाद, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे मुख्य अतिथि बृजमनगंज/ महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मुस्कान और स्टाफ ने माला पहनाकर दिया आशीर्वाद, मरीजों को बांटे फल और मिठाई…
पूरी खबर पढ़ें →
लुम्बिनी में गूंजा विश्व शांति का संदेश, 17वें विश्व शांति फोरम का आगाज दुनिया के अलग-अलग देशों से…
पूरी खबर पढ़ें →
दीपक यादव S /O रामकरण निवासी मुजफ्फर पुर भरौली rajesultanpur अम्बेडकर नगर निवासी का बीती रात राधा नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर/में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। शासन ने एक साथ 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।