Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तेंदुए ने 35 साल के युवक की गर्दन अलग कीः सीना खा गया, सोते वक्त घर से खींच ले गया; मुरादाबाद में 25 दिन में 4 को मार चुका

29 Aug 2026, 12:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260829 111643 IMG 20260829 111613 IMG 20260829 111548

तेंदुए ने 35 साल के युवक की गर्दन अलग कीः सीना खा गया, सोते वक्त घर से खींच ले गया; मुरादाबाद में 25 दिन में 4 को मार चुका.

वंदे भारत/नूर पत्रकार

यूपी के मुरादाबाद में तेंदुआ 35 साल के युवक का सीना खा लिया। उसने दांतों से काटकर उसकी गर्दन अलग कर दी। युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। दिव्यांग जगराज शुक्रवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी दबे पांव तेंदुआ वहां आया और युवक की गर्दन को जबड़े में दबोचकर खींचते हुए जंगल में ले गया।

शनिवार सुबह परिजनों को युवक चारपाई पर नहीं दिखा, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। पड़ोसियों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला। तलाशते हुए वे घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में पहुंचे तो दंग रह गए। जमीन पर युवक का खून से सना शव पड़ा था। उसका सीना पूरी तरह खाया हुआ था। गर्दन बुरी तरह से चबाई गई थी।

घटना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव की है। इसी गांव में तीन दिन पहले भी खेत में काम कर रही महिला को तेंदुए ने मार डाला था। 25 दिन में इलाके में तेंदुए के हमलों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। गांववालों का आरोप है कि लगातार हमलों के बाद भी तेंदुए को पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बच्चों को अंदर सुलाकर खुद झोपड़ी के बाहर सोया था जगराज

दिव्यांग जगराज (35) का बहापुर बलिया गांव के बाहर झोपड़ीनुमा घर बना है। 3 साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। तब से अपने 8 साल के बेटे और 6 साल की बेटी को अकेले ही पाल रहा था। ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके घर में दरवाजा नहीं था, इसलिए वह घर के बाहर ही सोता था।

शुक्रवार रात जगराज ने बच्चों को खाना खिलाकर घर के अंदर सुला दिया और खुद रोज की तरह बाहर आकर सो गया। तभी तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए।

वन विभाग ने इलाके में ट्रैप कैमरे लगाने के साथ-साथ जगह-जगह जाल बिछाए हैं, ताकि तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके और उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन
Moradabad20 Sep

कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन

कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi20 Sep

,झांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर दिए सुधार के निर्देश

झांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…

पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj20 Sep

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
Mahrajganj20 Sep

नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ से चुनावी मैदान तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
Mahrajganj20 Sep

फरेंदा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ से चुनावी मैदान तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!