Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गणेशोत्सव को लेकर नागपुर, मनपा,पुलिस, और जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

29 Aug 2026, 10:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

।। नागपुर, शनिवार 29 अगस्त 2026 ।।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज–: महाराष्ट राज्य भर में प्रतिवर्ष गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।.महाराष्ट राज्य सरकार ने गणेशोत्सव को राज्योत्सव भी घोषित कर दिया है।.महाराष्ट की उपराजधानी नागपुर में भी गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। गणेशोत्सव को देखते हुए नागपुर जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नागपुर महानगर पालिका प्रशासन, पुलिस आयुक्तालय,और नागपुर जिला प्रशासन की एक संयुक्त समन्वय बैठक में पर्यावरण के अनुकूल गणेशोत्सव मनाने ,ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने, महिला और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए। आगामी गणेशोत्सव पर गणेश मंडलों से समाजोपयोगी गतिविधियां आयोजित किए जाने की भी अपील की गई है। नागपुर महानगर पालिका ,जिला प्रशासन, और पुलिस आयुक्तालय की एक संयुक्त पहल गणेशोत्सव की तैयारीयों को लेकर आज शनिवार 29 अगस्त को नागपुर के रेशमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह में समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कि नागपुर महापौर नीता ठाकरे, पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, मनपा आयुक्त डाॅ. विपिन इटनकर.सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न गणेश मंडलों के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में नागपुर महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान सभी नागरिकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो,इसके लिए सभी विभागों को आपस में मिलकर काम करना होगा। सभी गणेश मंडलों से नशामुक्ति , रक्तदान, और सामाजिक जागरूकता से संबंधित रचनात्मक आयोजन करने का आह्वान किया गया है। नागपुर महानगर पालिका आयुक्त ने गणेशोत्सव पर सभी नागरिकों से आपली बस सेवा, मेट्रो रेल सेवा जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। आज संपन्न हुए बैठक में गणेश मंडलों की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था, गणेश विसर्जन मार्ग पर भीड़, रास्ते में आने वाले तार, वाहन पार्किंग, निर्माल्य संकलन, सीसीटीवी कैमरे, महिबाओं की सुरक्षा व्यवस्था, उत्सव के दौरान ध्वनि की उचित व्यवस्था, और प्रशासनिक अनुमति को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।.प्राप्त जानकारी अनुसार पर्यावरण के अनुकूल गणेशोत्सव मनाने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागपुर मनपा की ओर से शाडू मिट्टी की बनी हुई गणेश प्रतिमाएं बनाने की एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जानकारी अनुसार यह कार्यशाला आगामी 03 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक रेशमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह नागपुर में आयोजित की जायेगी। इस कार्यशाला में नागपुर शहर के छात्रों को अपने हाथों से शाडू मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने का अवसर प्राप्त होगा। जानकारी अनुसार विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। इस कार्यशाला में गणेश मंडलों से संबंधित एक प्रतिनिधी को शामिल होने की अपील भी की गई है। 20260829 195937

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तेरापंथ युवक परिषद ने लगातार दूसरे वर्ष लगाया रक्तदान शिविर
Jhabua22 Sep

तेरापंथ युवक परिषद ने लगातार दूसरे वर्ष लगाया रक्तदान शिविर

90 लोगों ने किया रक्तदान, अतिथियों एवं चिकित्सा टीम ने बढ़ाया उत्साह अमित पाटीदार/सारंगी। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुचारू विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Sagar22 Sep

कलेक्टर ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुचारू विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गणेशोत्सव पर्व के समापन अवसर पर भगवान श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग
Ajmer22 Sep

श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग

पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
तेजादशमी: वीर तेजाजी महाराज के थानक पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा सूमर
Jhalawar22 Sep

तेजादशमी: वीर तेजाजी महाराज के थानक पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा सूमर

सूमर। कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में भाद्रपद शुक्ल दशमी पर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!