कैंटर ठेके पर लिया, दो साल बाद भी नहीं लौटाया:सहारनपुर के दो लोगों पर गायब करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



संवाददाता मोहित कुमार
शामली के कांधला में एक युवक ने सहारनपुर के दो व्यक्तियों पर कैंटर गाड़ी ठेके पर लेकर वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगेरू मार्ग निवासी नौशाद के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2024 में एक 22 फीट का कैंटर खरीदा था। उनका आरोप है कि सहारनपुर जनपद के दो लोग इस कैंटर को ठेके पर चलाने के लिए ले गए थे।
नौशाद का दावा है कि दो साल बीत जाने के बाद भी न तो कैंटर वापस किया गया और न ही उसके पैसे लौटाए गए। उन्हें आशंका है कि कैंटर को गायब कर दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।