युवाओं को अपराध और नशे से दूर रहने की अपील, रहीस पठान बोले—रील की शोहरत के लिए भविष्य दांव पर न लगाएं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



संवाददाता मोहित कुमार
कांधला। युवाओं में बढ़ती गैंगस्टर संस्कृति, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने, नशे और गलत संगत को लेकर जिम संचालक एवं भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी रहीस पठान ने युवाओं और उनके माता-पिता से जागरूक रहने की अपील की है।
रहीस पठान ने कहा कि आज कुछ युवा सोशल मीडिया रील में हथियार दिखाकर, दबंगई वाले गाने लगाकर और गुट बनाकर फोटो-वीडियो बनाकर खुद को बड़ा समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सेकंड की सोशल मीडिया शोहरत के लिए पूरी जिंदगी को खतरे में डालना समझदारी नहीं है। अपराध का रास्ता मुकदमे, जेल, परिवार की बदनामी और भविष्य बर्बाद होने की ओर ले जा सकता है।
उन्होंने अपने पैतृक कस्बे कांधला का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ युवाओं का गुट बनाकर घूमना, झगड़ों में शामिल होना तथा होटल और अन्य स्थानों पर गैंगस्टर वाले गानों के साथ रील बनाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि असली दबंग वही है, जो अपने माता-पिता का सिर ऊंचा करे और अपनी पहचान मेहनत से बनाए, डर से नहीं।
रहीस पठान ने कस्बे में शाम के समय चाय की टपरियों पर युवाओं के बैठने, सिगरेट पीने, समूह बनाकर घूमने और देर रात तक बाइकों पर तीन-चार युवाओं के साथ घूमने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे समय रहते अपने बच्चों की संगत और दिनचर्या पर ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि “गैंगस्टर बनने की उम्र नहीं, अपना भविष्य बनाने की उम्र है। रील के चक्कर में रियल जिंदगी खराब न करें। पढ़ाई, हुनर और मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ें तथा अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें।”
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।