धौला में 6 सितंबर को होगी ‘धौला मंडल युवा खेल प्रतियोगिता’, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जयपुर।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र धौला उपतहसील कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में धौला मंडल में आगामी *6 सितंबर* को भव्य 'युवा खेल प्रतियोगिता' का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की रूपरेखा व पूर्व तैयारियों को लेकर शनिवार को स्थानीय *संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धौला परिसर* में ग्रामीणों व युवाओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मैदान की तैयारी, अनुशासन, जल व्यवस्था तथा अन्य प्रबंधों को लेकर युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
प्रतियोगिता का आयोजन *दिनांक 6 सितंबर 2026 (शनिवार), प्रातः 8:00 बजे से संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धौला* में किया जाएगा, जिसमें *कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं 100 मीटर दौड़* खेलों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए *पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार), रात्रि 8:00 बजे तक* रखी गई है।
बैठक के दौरान *कानाराम सैनी* ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और परिश्रम की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में सहभागी युवाओं से प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया। समिति ने क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों, युवाओं, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवा व ग्रामीण मौजूद रहे।
*फोटो कैप्शन:*
जयपुर ।धौला में युवा खेल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक करते युवा व ग्रामीण।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્ર મોદી સાહેબને રૂબરૂ જોઈ જૂનાગઢની ચેસ કોચ વિશ્વાબેન વાડોયા ભાવુક થયા... વડોદરામાં વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્ર…
पूरी खबर पढ़ें →
जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना नगर निगम चुनाव 165 मतदान केन्द्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत गठित मीडिया मॉनिटरिंग सेल (एमएमसी) का मंगलवार को सहायक निदेशक,…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार, 9 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना सनवाल जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ के धमनी रेंज अंतर्गत ग्राम डूमपान के करवननिया जंगल से श्याम लाल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।