Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के खिलाड़ियों का दबदबा

02 Sep 2026, 12:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के खिलाड़ियों का दबदबा - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

KANTH (MORADABAD)। हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में आयोजित मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्षों की भांति इस बार भी अपना दबदबा कायम रखा। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण एवं रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने यह सफलता खेल शिक्षक पदम सिंह के दिशा-निर्देशन में हासिल की।

प्रतियोगिता के अंडर-17 जूनियर वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र नकुल चौहान ने 60 किलोग्राम तथा अभिजीत बिश्नोई ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते। वहीं दीक्षित ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-19 सीनियर वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र कुश बिश्नोई ने 77 किलोग्राम तथा दीपक कुमार ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जबकि दीपांशु ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।

‘वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज’ को जानकारी देते हुए खेल शिक्षक पदम सिंह ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी 21 से 25 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खिलाड़ियों और खेल शिक्षक पदम सिंह को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सफलता की कामना की। इस अवसर पर निशिकांत पाठक, अतवीर सिंह त्यागी, अखिलेश कुमार बिश्नोई, सुंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरीश चंद्र तिवारी, दीपक सिंह, गौरव कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, पीतांबर सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
Ghazipur21 Sep

बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित

खबर गाजीपुर से। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Sant Kabir Nagar21 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे से संबंधित माल बरामद करते हुए मामले में प्रकाश में आई 21 वर्षीय अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
Mahrajganj21 Sep

कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे से संबंधित माल बरामद करते हुए मामले में प्रकाश में आई 21 वर्षीय अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई: मुकदमे से जुड़ा माल बरामद, 21 वर्षीय अभियुक्ता गिरफ्तार थाना कोल्हुई/महराजगंज कोल्हुई पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Mahrajganj21 Sep

भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल

भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनौली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने एक युवक को 1.675 किलोग्राम अवैध गांजा और मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
Mahrajganj21 Sep

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने एक युवक को 1.675 किलोग्राम अवैध गांजा और मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.675 किलो गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार फरेन्दा/महराजगंज। नशे के खिलाफ चलाए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!