Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगरः कोषागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कर्मचारियों को जीपीएफ और वेतन आहरण की दी गई जानकारी

02 Sep 2026, 02:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगरः कोषागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कर्मचारियों को जीपीएफ और वेतन आहरण की दी गई जानकारी - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर, 01 सितंबर 2026। कार्यालय महालेखाकार के निरीक्षण दल के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य की अध्यक्षता में कोषाधिकारी कक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी अतुल कुमार राय, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, सन्दीप कुमार तथा वरिष्ठ लेखाकार धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा समेत संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य ने कर्मचारियों को जीपीएफ कटौती एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का तृतीय श्रेणी में प्रमोशन होने पर उसकी जीपीएफ कटौती की धनराशि महालेखाकार (एजी) कार्यालय प्रयागराज से जीपीएफ नंबर एलॉट कराने के बाद ट्रेजरी चालान के माध्यम से संबंधित कर्मचारी के जीपीएफ खाते में स्थानांतरित कराई जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों में स्थापना कार्य देख रहे कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नियमित वेतन का आहरण ऑटो माध्यम से ही किया जाए। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान वेतन, जीपीएफ और कोषागार से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लेखाकार रामचन्दर यादव, नजमी कमाल खान, मुख्य रोकड़िया शिवकुमार गुप्ता, सहायक लेखाकार अजीत प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के स्थापना कार्य से जुड़े कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!