हाथरस में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, युवती गंभीर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरसः आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों में मातम पसरा दिया। सासनी थाना क्षेत्र में भूमिया बाबा के पास तेज रफ्तार टेंपो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और टेंपो सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार मृतक की 19 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव बादबामनी निवासी 46 वर्षीय गेंदालाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार को वह अपनी 19 वर्षीय बेटी शिवानी के साथ हाथरस के हतीसा गांव में रिश्तेदारी में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
कार्यक्रम से लौटते समय भूमिया बाबा के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गेंदालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायल युवती को निजी वाहन से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान पिता-पुत्री तेरहवीं कार्यक्रम से जो प्रसाद लेकर लौट रहे थे, वह भी सड़क पर बिखर गया।
वहीं, टेंपो में सवार हाथरस के नाई का नगला निवासी 62 वर्षीय बृजकिशोर पुत्र ज्वाला सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पिता का शव देखकर बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*🟣_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल…
पूरी खबर पढ़ें →
₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी का मामला, फरार चल रहा बैंक मैनेजर अमित कुमार गिरफ्तार — करेंसी चेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 आज की बड़ी खबरें 🚨 🔥 रायबरेली में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब, महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
रानीपुर (मऊ): रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास रानीपुर-खुरहट मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 11 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती-दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग बैरागल निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास लावारिस हालात में मिली अपाची बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शराब की वर्षों पुरानी लत शायद श्यामबाई के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।