बिजनौर: मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, जोर-शोर से चल रही तैयारियां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर के मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी।
मंदिर प्रबंधन समितियां जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। शंभूदयाल चौक स्थित चौपासी घंटा मंदिर (डिब्बी साहब) में हुई बैठक में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
पंजाबी कॉलोनी सिविल लाइंस स्थित श्री सनातन धर्म रामकृष्ण मंदिर में प्रातः पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शाम को बच्चों द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं, बच्चों के लिए दही-देवताओं का रूप धारण कर भजनों पर नृत्य करने का कार्यक्रम भी रखा गया है।
इसके अलावा सब्जी मंडी के पास स्थित शिव मंदिर में भी आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। मंदिर समिति के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों की सजावट, झांकियों और कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। श्रद्धालुओं में भी पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…
पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।