रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सांसद राजेश मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव कार्य का लिया जायजा घायलों के उपचार के दिए निर्देश।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सांसद राजेश मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव कार्य का लिया जायजा घायलों के उपचार के दिए निर्देश।
रीवा-सीधी हाईवे पर बस-बल्कर की भीषण भिड़ंत में कई लोगों की मौत व कई घायल होने की खबर ।
सीधी /सिंगरौली : रीवा-सीधी हाईवे पर ग्राम बदवार के समीप बुधवार को बस और बल्कर की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें कई लोगों के आकस्मिक निधन और कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही सीधी-सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर घायलों के समुचित उपचार तथा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की टीम द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने सहित राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
सांसद राजेश मिश्रा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
*केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 11 सितंबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
*केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 11 सितंबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबदनावर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है दिनांक 12/09/2028 को 10:30. से 05:30…
पूरी खबर पढ़ें →
उज्जैन/ तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / जिला संवाददाता उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।