नीमच: सीआरपीएफ में तीन दिवसीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नीमच: ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में मध्य प्रदेश सेक्टर सीआरपीएफ भोपाल के अधीनस्थ प्रशासनिक एवं परिचालनिक बटालियनों और कार्यालयों के बीच आयोजित तीन दिवसीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का 1 सितंबर से गुरुवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में ग्रुप केंद्र नीमच, भोपाल एवं ग्वालियर की 01, 07, 41, 102, 123 एवं 148 बटालियन, 107 द्रुत कार्य बल तथा 4 सिग्नल बटालियन के जवानों ने भाग लेकर अपनी शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में डॉ. संसृति शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संयुक्त अस्पताल नीमच ने विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में उप निरीक्षक अंकित, प्रथम बटालियन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सिपाही सुनीत कुमार राजपूत और सिपाही शिवम यादव, दोनों 41वीं बटालियन से, क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। टीम प्रदर्शन में 41वीं बटालियन ने प्रथम और प्रथम बटालियन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
डॉ. संसृति शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं जवानों की शारीरिक स्फूर्ति, सहनशक्ति और टीम भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और बताया कि प्रतियोगिता से विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय और सौहार्द बढ़ा है। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच भविष्य में भी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन जारी रखेगा। अमर सिंह चौहान, राजेन्द्र प्रसाद रेगर, दुष्यंत गोस्वामी, सीमा सिंह सहित कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की…
पूरी खबर पढ़ें →
बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद पंचायत में हुआ मुख्यमंत्री जनसभा कक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी - नगर के थाना परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर माफियाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।