Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल

04 Sep 2026, 10:42 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

WhatsApp ने लगभग 85 करोड़ भारतीय यूजर्स को एक और बड़ी सौगात दी है। अब ऐप चलाते-चलाते बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल वॉट्सऐप से ही भरे जा सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक नए 'इन-ऐप पेमेंट फीचर' को पेश किया गया है।

इस फीचर की मदद से ऐप के अंदर ही पता चल जाएगा कि आपका बिजली-पानी का बिल कितना आया है और बिल भरने की सुविधा भी दी जाएगी। इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। अगले कुछ महीनों में यह सुविधा सभी वॉट्सऐप यूजर्स को मिल सकती है।

FASTag रिचार्ज और इश्योरेंस पे का भी ऑप्शन

जानकारी के अनुसार, वॉट्सऐप की नई सर्विस, भारत कनेक्ट के नेटवर्क से जुड़ी हुई है। इससे यूजर्स को बिजली, पानी, पाइपलाइन गैस, फास्टैग रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल देने की सुविधा मिलेगी। कुल 30 तरह के बिल यूजर्स दे पाएंगे जिन्हें रेंट भी शामिल हैं। वॉट्सऐप पर 22,722 बिलर्स को पेमेंट की सुविधा मिलेगी।

आसान है बिल पेमेंट करना

वॉट्सऐप से बिल पेमेंट को बहुत आसान बनाया गया है। यूजर्स होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिए गए रुपये के आइकॉन पर टैप करके सीधे बिल मैनेजमेंट टूल्स का इस्तेमाल करके बिल पे कर सकेंगे।

Whatsapp से ऐसे करें बिल पेमेंट

• WhatsApp खोलें और सबसे ऊपर नेविगेशन बार में दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें।

• अपनी जरूरत के हिसाब से बिल कैटेगरी और सर्विस प्रोवाइडर चुनें।

• अपना कंज्यूमर नंबर या अकाउंट आईडी दर्ज करके कंफर्म करें।

• स्क्रीन पर आए बिल की डिटेल्स और कुल राशि की जांच करें।

• आखिर में UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की मदद से बिल भरें।

ये फीचर्स करेंगे काम आसान

वॉट्सऐप से बिल पेमेंट करने वालों का काम आसान करने के लिए कंपनी ने कुछ चीजों को और भी आसान बना दिया है। जैसे-

• *कैटेगरी खोजना आसान:* सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली कैटेगरीज, मुख्य पेमेंट स्क्रीन पर ही दिखेंगी, जबकि बाकी सभी कैटेगरीज के लिए एक अलग डायरेक्टरी मिलेगी।

•ऑटोमैटिक बिल समरी:* यूजर्स के लिंक किए गए खातों पर आने वाले बिलों को वॉट्सऐप खुद से स्क्रीन पर दिखा देगा। यानी किसी से चैट करते-करते ही आपको पता चल जाएगा कि बिल कितना आया है। बिल डिटेल्स, ऐप पर सेव रहेंगी जिससे बार-बार डिटेल नहीं भरनी होगी।

मैनेज कर पाएंगे अधिक अकाउंट्स:* यूजर एक ही सर्विस प्रोवाइडर के कई अकाउंट्स को जोड़ और ट्रैक कर पाएंगे। उदाहरण के लिए- कई बिजली बिलों को एक ही अकाउंट से पे किया जा सकेगा। पेमेंट करने के लिए यूजर्स को UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड तीनों का सपोर्ट दिया गया है।

बिल पेमेंट फीचर लाकर वॉट्सऐप ने भारत में अपनी सर्विसेज का विस्तार किया है। इससे पहले ऐप से मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो टिकट बुकिंग आदि कराई जा सकती थीं। यूटिलिटी बिल्स के जुड़ने से लोगों के जरूरी काम और आसान हो पाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत
Godda22 Sep

बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत

बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर खुर्द गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!