श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने निकाली भव्य नगर शोभायात्रा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने निकाली भव्य नगर शोभायात्रा
नारनौल। शहर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार (रजि.) नारनौल की ओर से परम पूज्य गुरुदेव गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की सद्प्रेरणा एवं आशीर्वाद से शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य नगर शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। संस्था के संरक्षक डॉ.
अशोक कुमार आहूजा ने बताया कि 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्यारे कन्हैया का जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में सुबह 6:30 बजे नगर शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ मां भगवती चामुंडा देवी मंदिर से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा आजाद चौक, पुल बाजार एवं महावीर चौक से होते हुए रेवाड़ी रोड स्थित आहूजा क्लिनिक पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे और जगह-जगह बधाइयां गाकर कन्हैया के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गईं। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
संस्था के प्रधान सुरेंद्र यादव ने बताया कि शोभायात्रा के समापन पर भगवान श्री कृष्ण की मंगलमयी आरती की गई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर गोपाल नंबरदार, सुभाष गुप्ता, राजेश प्रवक्ता, संजय गर्ग, वासुदेव खुराना, महेश सोनी, जितेंद्र, ओमप्रकाश नागर, बजरंग, सुरेंद्र सैनी, मास्टर शिवहरी, मास्टर सुरेश कुमार, विवेक, साहिल मित्तल, शुभम, जीतू, आयुष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर जनपद महोबा में निकाली जा रही भव्य कलश शोभा पद यात्रा हिन्दू जागरण
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्र दुर्गापूजा को भव्य एवं सकुशल संपन्न कराने का लिया संकल्प, पूर्व कार्यकारिणी को ही दी गई पुनः…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।