Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*जन्माष्टमी पर नारनौल में गूंजा राधे-राधे का जयघोष, 16वीं प्रभात फेरी में दिखी भक्ति की अनूठी छटा*

04 Sep 2026, 07:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*जन्माष्टमी पर नारनौल में गूंजा राधे-राधे का जयघोष, 16वीं प्रभात फेरी में दिखी भक्ति की अनूठी छटा* - MAHENDRAGARH, हरियाणा

*जन्माष्टमी पर नारनौल में गूंजा राधे-राधे का जयघोष, 16वीं प्रभात फेरी में दिखी भक्ति की अनूठी छटा*

नारनौल। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नारनौल शहर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री राधे राधे मित्र मंडल प्रभात फेरी की ओर से 16वीं भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे कान्हा, राधा रानी और गोपियों के मनमोहक स्वरूप में शामिल हुए, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः 6 बजे मोहल्ला राव का से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती सोनाली देवी धर्मपत्नी श्री शैलेंद्र सैनी के परिवार के सदस्यों ने पावन ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाया गया। ढोल-डीजे की भक्तिमय धुनों और संकीर्तन के साथ श्रद्धालु राधे-राधे का जयघोष करते हुए आगे बढ़े।

*प्रभात फेरी मोहल्ला राव का से शुरू होकर चामुंडा मंदिर, आजाद चौक, पुल बाजार, पुरानी कचहरी, नलापुर एवं पुलिस लाइन होते हुए मुख्य यजमान के निवास स्थान पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। समापन अवसर पर ठाकुर जी एवं युगल सरकार की आरती की गई*

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रभात फेरी में शामिल नन्हे कान्हा, राधा रानी और गोपियों के स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों की मनमोहक झांकियों ने पूरे वातावरण को वृंदावन और बरसाना की भक्ति भावना से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं की टोलियां राधे-राधे के जयघोष और भजनों का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ती रहीं।

प्रभात फेरी के दौरान बारिश की फुहारें भी पड़ीं। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान की कृपा मानते हुए पूरे उत्साह के साथ संकीर्तन जारी रखी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित
Sonbhadra12 Sep

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…

पूरी खबर पढ़ें →

विकास क्लब दुर्गापूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बने रवि जायसवाल, मनीष जायसवाल को मिली सचिव की जिम्मेदारी

नवरात्र दुर्गापूजा को भव्य एवं सकुशल संपन्न कराने का लिया संकल्प, पूर्व कार्यकारिणी को ही दी गई पुनः…

error: Content is protected !!