स्वतंत्र भारद्वाज को यूपी से हिरासत में लिया गया, कॉकरोच पार्टी के विरोध के बाद ऐक्शन में आई दिल्ली पुलिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता पर हमला करने वाले हिंदूवादी कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से हिरासत में ले लिया है।
इसी मांग को लेकर CJP के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यूपी से सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने का घेराव किया था। जिसके बाद पुलिस ने 72 घंटे के अंदर स्वतंत्र को गिरफ्तार करने का वादा किया था।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरासत में लेने के बाद पुलिस आरोपी को बुलंदशहर स्थित चोला थाने लेकर गई, और अब यहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज का एक इंटरव्यू वायरल होने के बाद कॉकरोच पार्टी ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह दिल्ली के संसद मार्ग थाने का घेराव किया था।
इस इंटरव्यू में स्वतंत्र ने जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए CJP के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी छात्रा निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से चोट पहुंचाने का दावा किया था, साथ ही बताया था कि इसके बाद भी राजनीतिक रसूख की वजह से उसे जेल नहीं जाना पड़ा था। इसी इंटरव्यू का वीडियो वायरल होने के बाद CJP समर्थकों व दलित कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने संसद मार्ग थाने का घेराव कर दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धौलपुर नगर परिषद चुनाव कांग्रेस के 27 पार्षद होने के बाद भी बिना पार्षद का चुनाव लड़े निर्विरोध…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। दिनांक 19 सितंबर 2026 को विकासखंड बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में…
पूरी खबर पढ़ें →
किसानों ने फिर भरी हुंकार,,,, आज महोबा तहसील के गंज गांव के सुप्रसिद्ध बजरंग बली मंदिर प्रांगण में…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश): थाना पड़ुआ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 16…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP PCS अधिकारियों के तबादले, 13 अफसरों की नई तैनाती* लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 PCS अधिकारियों का…
पूरी खबर पढ़ें →
आबू रोड वार्ड नंबर 27 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती साधना देवी ढाका 251 वोटो से जीत समर्पित कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।