Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

04 Sep 2026, 09:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

मुख्यमंत्री के रूप में 20वीं बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे योगी आदित्यनाथ, श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

योगमाया और केशवदेव मंदिर में भी किया दर्शन-पूजन, परिसर में विधि- विधान से किया गोपूजन

सीएम ने उज्जैन से आए कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, ब्रजवासियों को दीं असीम शुभकामनाएं

मथुरा, 04 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान व आस्था के साथ मुख्य गर्भगृह में विराजमान 'लाला' (बाल कृष्ण) के दर्शन और विशेष पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का यह उनका 20वां दर्शन रहा। मंदिर परिसर में आगमन पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

*चांदी से सजे गर्भगृह की अद्भुत छटा निहारते रहे सीएम*
जन्माष्टमी के इस विशेष और दिव्य पर्व पर जन्मभूमि के मुख्य गर्भगृह की दीवारों को चांदी की परत लगाकर बेहद अलौकिक रूप से सजाया गया था। मुख्यमंत्री योगी काफी देर तक चांदी से सजे गर्भगृह की इस अद्भुत छटा और लाला के मनमोहक स्वरूप को भक्तिभाव से निहारते रहे। मुख्य गर्भगृह में दर्शन-पूजन के बाद सीएम ने परिसर में ही स्थित योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में भी जाकर दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की।

*गोपूजन कर श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा*
मंदिर में पूजन-अर्चन से पहले मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गोमाता का विधिवत पूजन किया। इस पावन पर्व पर जन्मभूमि परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीएम योगी ने उन पर देर तक पुष्प वर्षा की और सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जन्मभूमि परिसर में अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे उज्जैन से आए कलाकारों के मध्य पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और साथ में फोटो भी खिंचवाईं। सीएम योगी करीब 30 मिनट तक जन्मभूमि परिसर में रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शेर के हमले में दादी की जान बचाने वाली अंशिका को पलिया विधायक ने इलाज के लिए ₹10 हजार की सहायता और बहादुर पोती को ₹5 हजार देकर किया उत्साहवर्धन
Kheri22 Sep

शेर के हमले में दादी की जान बचाने वाली अंशिका को पलिया विधायक ने इलाज के लिए ₹10 हजार की सहायता और बहादुर पोती को ₹5 हजार देकर किया उत्साहवर्धन

लखीमपुर खीरी पलिया विधानसभा के ग्राम विशेनपुरी कॉलोनी में चम्पा देवी यादव पत्नी श्री कृष्ण यादव पर शेर…

पूरी खबर पढ़ें →
कनेरा देव प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी की बदहाली पर कांग्रेस का निरीक्षण, आंदोलन की चेतावनी
Sagar22 Sep

कनेरा देव प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी की बदहाली पर कांग्रेस का निरीक्षण, आंदोलन की चेतावनी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कनेरा देव स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में व्याप्त…

पूरी खबर पढ़ें →
घर से बेघर बुजुर्ग महिला सड़क किनारे बेसहारा मारपीट कर भागने का आरोप सलमान के 13 गांव का मामला है
Rae Bareli22 Sep

घर से बेघर बुजुर्ग महिला सड़क किनारे बेसहारा मारपीट कर भागने का आरोप सलमान के 13 गांव का मामला है

नमस्कार मैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोनतहसील से रिपोर्टर थाने क्षेत्र सलोन स्थित ऊंचाहार रोड पर तेरहो गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | ध्वनि प्रदूषण पर सहारनपुर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 650 से ज्यादा वाहनों के चालान
Saharanpur22 Sep

बड़ी खबर | ध्वनि प्रदूषण पर सहारनपुर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 650 से ज्यादा वाहनों के चालान

मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अनाधिकृत हॉर्न के खिलाफ अभियान तेज — ₹65 लाख से अधिक जुर्माना, 275…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!