Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sakti

परमेश्वरी पब्लिक स्कूल का फुटबॉल,आर्चरी एवं एथेलेटिक्स मे शानदार प्रदर्शन प्रदशन

04 Sep 2026, 11:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
परमेश्वरी पब्लिक स्कूल का फुटबॉल,आर्चरी एवं एथेलेटिक्स मे शानदार प्रदर्शन प्रदशन - सक्ती, छत्तीसगढ़

परमेश्वरी पब्लिक स्कूल का फुटबॉल, आर्चरी एवं एथेलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन

सक्ती समाचार – परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति द्वारा संचालित परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ती की प्रतिभाशाली छात्रायें मुक्ति यादव पिता संतोष यादव एवं मेघा शर्मा पिता विकास शर्मा ने शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, आर्चरी एवं एथेलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है। 3 अगस्त को सारंगढ़ में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मुक्ति यादव एवं मेघा शर्मा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वे दोनों 6 से 9 सितम्बर को रायपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इसी क्रम एथेलेटिक्स में विद्यालय की छात्रायें सोनम देवांगन पिता मुन्ना देवांगन एवं मेघा शर्मा ने जिला स्तरीय शालेय एथेलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सोनम देवांगन एवं मेघा शर्मा का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वे दोनों 9 सितम्बर को बिलासपुर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगबिलासपुर सक्ती ज़िला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी क्रम आर्चरी में 20 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय आर्चरी क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर झगेश देवांगन पिता महेश देवांगन एवं अनिकेत साहू पिता राकेश साहू का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वे दोनों बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। सभी खिलाड़ियों अपनी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिला स्तर से संभाग और अब राज्य स्तर तक का उनका सफर उनकी खेल प्रतिभा एवं समर्पण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल हैं। सभी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित किया। सभी खिलाड़ियों को इस सफलता तक पहुंचने में व्यायाम शिक्षिका स्वेक्षा रावत एवं व्यायाम शिक्षक करण यादव का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय निर्देशक संतोष देवांगन एवं कृष्णा देवांगन ने सभी सफल खिलाड़ियों एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारिरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। संस्था प्राचार्य एम. विकास देवांगन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दिया और बताया कि विद्यालय से राज्य खेल अकादमी में हमारे विद्यालय से फुटबॉल एवं आर्चरी में खिलाड़ी चयनित हो चुके हैं, जो नगर एवं विद्यालय के लिए गर्व की बात हैं। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से परमेश्वरी पब्लिक स्कूल एवं सक्ति का नाम रोशन करेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपुर में राज्य स्तरीय शोतोकान कराटे चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन* *बल्लारपुर, चंद्रपुर – 20 सितंबर 2026*
Chandrapur21 Sep

*बल्लारपुर में राज्य स्तरीय शोतोकान कराटे चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन* *बल्लारपुर, चंद्रपुर – 20 सितंबर 2026*

*बल्लारपुर, चंद्रपुर - 20 सितंबर 2026* महात्मा ज्योतिबा फूले महाविद्यालय, बल्लारपुर में शनिवार 20 सितंबर 2026 को राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
रोहट के पुख्तारी में जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Pali21 Sep

रोहट के पुख्तारी में जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

रोहट के पुख्तारी में जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ s.news pali रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया रोहट के…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो क्रिकेट लीग 2026 में खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
Palwal20 Sep

नमो क्रिकेट लीग 2026 में खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

पलवल/भूप सिंह रिपोर्टर वंदे भारत नमो क्रिकेट लीग 2026 पलवल के आयोजन के दौरान हरियाणा के खेल मंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!