दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप ट्रक की मांग का आरोप, बच्चों के साथ घर से निकालने की शिकायत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता मोहित कुमार
कांधला। कस्बे के मलकपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी को शिकायत देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मलकपुर गांव निवासी परवीन पुत्री दिलशाद ने बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व कांधला की एकता कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के दौरान मायके पक्ष ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में ट्रक की मांग की गई।
परवीन के अनुसार, 18 मई को उसके साथ मारपीट की गई थी। उसने इस संबंध में कांधला थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 20 जून को उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है।
विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी शादी करने और अवैध संबंध रखने के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआज दिनांक 22.09.2026 को जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा आगामी…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।